Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने किया वन स्टाप सेन्टर तथा महिला थाना का निरीक्षण

महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने किया वन स्टाप सेन्टर तथा महिला थाना का निरीक्षण

हमीरपुर|
वन स्टाप सेन्टर में दिया जाता है हिंसा की शिकार महिलाओं को आश्रय
महिलाओं के खिलाफ हिंसा की समस्या के समाधान तथा न्याय दिलाने के लिये वन स्टॉप सेन्टर हर जिला में बनाये गये हैं। यह जानकारी प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने वन स्टॉॅप सेन्टर का निरीक्षण करने के उपरांत दी। इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी भी उपस्थित रही। डेजी ठाकुर ने वन स्टाप सेन्टर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां पर प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेन्टर को सखी केन्द्र के नाम से प्रचार किया जाए ताकि आम जनता को इसके नाम का पता चल सके।

महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि यदि किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ या अन्य कोई घटना होती है तो उसके लिये वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये कार्य किया जाता है। उन्होंन कहा कि महिलाऐं किसी भी प्रकार की हिंसा झेलती हैं तो उन्हें सहायता की आवश्यकता पड़ती है, जैसे कानूनी सहायता, अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था तथा भावनात्मक सहयोग इत्यादि। यह सभी सहायताएं महिलाओं को एक स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिये वन स्टॉप सेन्टर योजना शुरू की गई है जिसके तहत प्रदेश के हर जिला में वन स्टॉप सेन्टर बनाये गये हैं। इन सेन्टरों में किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार हो रही महिलाओं को आश्रय दिया जाता है।

इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त देवश्वेता बनिक तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन से मिलकर महिलाओं से जुड़े हुये महिला उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ, यौन उत्पीडऩ और साईबर क्राईम मामलों के बारे में चर्चा की तथा मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त रमन, डीएसपी रोहिन डोगरा, इंदु वाला सदस्य महिला आयोग, जिला कार्यक्रम अधिकारी हुक्म चंद, रेखा शर्मा, पुष्पा, मनोरमा लखनपाल, तिलक राज आचार्य उपस्थित थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now