Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाबालिग से बलात्कार आरोपी गिरफ्तार : बड़सर

WhatsApp Image 2020 12 21 At 2.25.19 PM 1

बड़सर थाना के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है व मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बड़सर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी बेटी को फोन पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उससे मिलने गई तो उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

लड़की ने घर जाकर अपनी माता को आपबीती सुनाई। उसके बाद पीड़िता की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसएचओ बड़सर मस्त राम नायक ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कर लिया है व पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: सर्वर की समस्या के कारण छूटे लोग जुलाई माह ले सकते हैं राशन
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now