Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुजानपुर में जीती हुई बाजी हारी भाजपा, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की बीना धीमान बनीं अध्यक्ष

सुजानपुर में जीती हुई बाजी हारी भाजपा, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की बीना धीमान बनीं अध्यक्ष

प्रजासत्ता न्यूज़ टीम|हमीरपुर
नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस की रणनीति कामयाब रही उसने हरी हुई बाजी को जीत में बदल दिया है और बहुमत के बावजूद भाजपा जीती हुई बाजी हार गई। बता दें कि नगर परिषद चुनाव सुजानपुर में जीत के बाद भाजपा ने बहुमत के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दावा ठोका था|

लेकिन क्रॉस वोटिंग और भितरघात के कारण भाजपा के अरमानों पर पानी फिर गया। राजेंद्र राणा की चाणक्य नीति के आगे भाजपा की रणनीति फेल हो गई। जिसके चलते अल्पमत वाली कांग्रेस ने जादुई आंकड़े को छूकर अपनी पार्टी की बीना धीमान को नप अध्यक्ष बना दिया। निर्दलीय चुनाव जीते पवन कुमार सुजानपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने हैं।

इसे भी पढ़ें:  ओमान तट पर अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल के डेक कैडेट आदित्य का निधन, परिवार का था इकलौता बेटा

गौरतलब है कि नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बराबर 4-4 प्रत्याशी पार्षद का चुनाव जीते थे। वार्ड नंबर सात से पवन कुमार निर्दलीय चुनाव जीते। इस वार्ड से भाजपा और कांग्रेस दोनों की समर्थित प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए थे।

चुनाव जीतने के बाद निर्दलीय पार्षद पवन कुमार को मंडल भाजपा ने अपने खेमे में मिलाकर समीरपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष पांच पार्षदों के साथ अपना आंकड़ा बहुमत के लिए जुटा लिया था। लेकिन बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा के हाथ से अध्यक्ष पद छीन गया।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: मशरूम प्लांट लगाने वाली भावना की ‘भावना’ को हर कोई कर रहा सलाम
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now