साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

उपचुनावों में हार पर चिंतन और मंथन करेगी पार्टी :-अनुराग

National News: अनुराग ठाकुर
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज्वालामुखी में उपचुनाव में मिली हार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी|पत्रकारों द्वारा उनसे पूछे गए सवाल के जवाब कहा कि प्रदेश के उप चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। जनता के इस निर्णय को भाजपा स्वीकार करती हैं और पार्टी शीघ्र ही चिंतन और मंथन करेगी, ताकि पता चल सके कि किस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार हो सके और मिशन रिपीट कर सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा यदि हिमाचल प्रदेश में हारी है तो कई अन्य जगह में भाजपा की जीत भी हुई है और महंगाई फैक्टर यदि हिमाचल में है तो बाकी अन्य जगह में भी है इसलिए यहां क्या खामियां रहीं हैं उनको पता लगाया जाएगा, ताकि कमियों को दूर किया जा सके और आने वाले विधानसभा चुनावों पर पूरी तरह से फोकस किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध,लगे गो बैक के नारे

बता दें कि केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ज्वालामुखी मंदिर में पत्नी और दोनों बेटों के साथ पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर को रमेश धवाला ने मां ज्वालामुखी की चुनरी प्रसाद और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now