साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने महंगाई,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने महंगाई,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा पर भाजपा को घेरा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल में सियासी गर्मियां और उपचुनाव की घोषणा के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अलका लांबा शिमला पहुंची| यहां पर उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में मीडियो को संबोधित किया| अलका ने हिमाचल में फेले नशे को लेकर सरकार को जमकर घेरा| उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे की खेप पहुंचना मुख्यमंत्री की असफलता है| गुजरात सरकार के संरक्षण में भई नशे का कारोबार हो रहा है|

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा को लेकर सरकार को विफ़ल करार दिया। उन्होंने गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर मिली हजारों करोड़ की हीरोइन मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है। अलका ने कहा कि गुजरात में हेरोइन की खेप पहुंचने पर सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में आयोग का गठन कर इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए|

नशे की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और भाजपा सरकार कोई जबाव नहीं दे रही है| केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, हिमाचल सरकार कोई जबाव नहीं दे रही है| सरकार दोषियों को बचा रही है| युवा रोजगार मांग रहा है, पर युवाओं को नशा परोसा जा रहा है| अलका लांबा ने जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर पर भी सवाल उठाया|

इसे भी पढ़ें:  पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश सरकार कड़े वित्तीय निर्णय लेने के लिए बाध्य: मुख्यमंत्री

अलका लांबा बोलीं- नशे से संबंधित भाजपा ने खबरें गायब करवा दीं| हिमाचल के युवाओं को बर्बाद करने के लिए गुजरात से चिट्टा भेजा रहा है| गुजरात में अदानी के पोर्ट में 3 हजार किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई है| इस संबंध में शिमला में लोग पकड़े गए हैं, जिनका संबंध इसी से है|

वहीँ पंजाब में दोबारा मचे सियासी घमासान और नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भी प्रतिक्रिया दी है| अलका लांबा ने कहा कि सिद्धु का राजनीतिक समय पूरा हो चुका है, उन्हें वापस कपिल शर्मा शो में जाना चाहिए| उनके बस की राजनीति नहीं हैं| राजनीति अति गंभीर विषय है, वो विषय को पकड़ नहीं पा रहे हैं. उनको मुंबई में कपिल शर्मा मिस कर रहे हैं, उन्हें वापस चले जाना चाहिए, कांग्रेस ने तो उन पर भरोसा किया था| अलका लांबा ने कहा यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं|

इसे भी पढ़ें:  सरकार पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध :- मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now