साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कोरोना के बढ़ता संक्रमण: स्‍कूल बंद करने व बंदिशें बढ़ाने पर आज फैसला ले सकती है जयराम सरकार

Himachal Cabinet Meeting
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के एक्‍टिव केस दो हजार के पार पहुंच गए हैं। ऐसे में सरकार बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती| वहीँ आज हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्‍वपूर्ण बैठक भी होगी। जिसमे सरकार प्रदेश में कोरोना के मामले बढऩे पर स्कूलों को बंद करने और बंदिशें बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इस संबंध में संकेत दिए थे।

बता दें कि इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग से स्कूलों में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का पूरा रिकार्ड मांगा गया है। क्‍यास लगाए जा रहे हैं कि सरकार स्‍कूलों में नियमित कक्षाएं बंद कर देगी व फ‍िर से ऑनलाइन पढ़ाई ही चलेगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में अध्यापक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन करने पर भी चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। हिमाचल में अभी तक टेट की वैधता छह साल है। केंद्र ने राज्यों को अधिकृत किया है कि वे अपने स्तर पर इसको लेकर निर्णय लें। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर विवाद, गुडिया रेप-मर्डर को बताया-‘छोटी सी वारदात’

गौरतलब है कि 2 अगस्त से प्रदेश के सभी स्कूलों में दसवीं से 12वीं के बच्चों की नियमित कक्षाएं हो रही हैं। एक सप्ताह के भीतर ही 52 से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। ऐसे में सरकार अपने फैसले की दोबारा समीक्षा करेगी। बच्चों के संक्रमित होने से अभिभावक भी चिंतित हैं। ऐसे में सरकार अपने फैसले को पलट सकती है।अ

Join WhatsApp

Join Now