साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कोविड के बढ़ते मामलों के चलते 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान :- मुख्यमंत्री

कोविड के बढ़ते मामलों चलते 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान :- मुख्यमंत्री
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू में लोगों को संबोधित करते हुए दी। बता दें कि एक दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार सुबह कुल्लू पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर सरकार 5-6 दिन में समीक्षा बैठक करेगी। उसके बाद सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि टीकाकरण के साथ कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। सीएम ने कहा कि सरकारी आवास से स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड ड्यूटी में समस्या नहीं होगी।

सीएम ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में खाली चल रहे विशेषज्ञों के पदों को प्रदेश सरकार प्राथमिकता के साथ भरेगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ जिला में कोरोना के साथ अन्य प्रशासनिक मामलों की समीक्षा भी की।

इसे भी पढ़ें:  चम्बा के मिंजर महोत्सव का विधिवत समापन, मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा में भाग लिया

Join WhatsApp

Join Now