साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चुनाव आयोग ने सीएम योगी को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग ने सीएम योगी को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल चुनाव में चुनाव आयोग ने विवादित बयानबाजी के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने प्रचार अभियान के दौरान सीएम योगी के बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय कुमार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हमीरपुर के बड़सर में योगी ने संबोधन के दौरान समुदाय विशेष को प्रभावित करने को लेकर बयान दिया था। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है।

आरोप है कि योगी का ये बयान हिमाचल प्रदेश चुनाव को प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय कुमार ने बीजेपी के आईटी सेल पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अब तक भाजपा के खिलाफ 110 शिकायतें चुनाव आयोग को दी गई है। लेकिन कार्रवाई नही हुई है।

इसे भी पढ़ें:  IGMC शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर पूरा दिन हड़ताल पर, टांडा में भी बंद रहेंगी दो घंटे सेवाएं

हिमाचल कांग्रेस विधि विभाग ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता ने कहा कि अब तक हमारी पार्टी 100 से ज्यादा शिकायतें चुनाव आयोग को सौंप चुकी है। चुनाव आयोग न के बराबर ही कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र और प्रदेश सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now