साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जाति आधारित जनगणना की मांग को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पालमपुर|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि आज़ादी के 75 वर्ष में प्रवेश करते हुए जाति आधारित जनगणना की मांग की जा रही है। नीतीश कुमार जैसे नेता भी इस मांग के लिए खड़े हो गये है। मुझे लगता है देश के गरीबों को हमेशा के लिए गरीब रखने का यह एक षड्यंत्र है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल हंगर इन्डैक्स की रिपोर्ट के अनुसार 19 करोड़ लोग रात को भूखे पेट सोते है। एक अनुमान के अनुसार इनमें 12 करोड़ लोग आरक्षित जातियों के है। एक प्रशन पैदा होता है कि लम्बे समय से आरक्षण के बाद भी यह 12 करोड़ लोग भुखमरी की हालत में क्यों जी रहे है।

शांता कुमार ने कहा गरीबों की सहायता के लिए प्रदेश व देश की बहुत योजनाएं चलाई है। दिल्ली से सीधे पैसा पंचायतों में पहुंच रहा है। यह दुर्भाग्य है कि असली गरीबों की बहुत कम सहायता होती है। पिछले दिनों सोशल मीडिया में बीपीएल में शामिल लोगों की बड़ी-बड़ी कोठियां दिखाई गई थी। ठीक यही हालत आरक्षण में हुई है। आरक्षित जातियों में ऊपर के प्रभावशाली नेता अधिकारी लाभ उठा रहे है। नीचे के गरीब को लाभ नही मिल रहा। इसीलिए आरक्षण के बाद भी 12 करोड़ गरीब लोग भुखमरी के कगारपर खड़े है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: केंद्र सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा आपदा प्रभावितों के लिए जमीन और मुआवजे का मुद्दा..!

उन्होंने कहा कुछ दिन के बाद भारत स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश करेगा। देश के प्रधानमंत्री लालकिले से तिरंगा लहरायेंगे और करोड़ो लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरायेंगे। लेकिन यह याद रखें आजादी के इतनेलम्बे समय के बादभी 19 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर खड़े है। योजनाओं से विकास हुआ है परन्तु सामाजिक न्याय नही हुआ। अमीर, अमीर हुआ-गरीब, गरीब हुआ। शांता कुमार ने कहा आज़ादी के 75वें वर्ष में देश को कोई ऐसा क्रान्तिकारी निर्णय करना चाहिए कि भारत के माथे से गरीबी का यह कलंक दूर हो।

Join WhatsApp

Join Now