साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जिला ऊना आक्रोश रैली में गरजेंगे पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में भाजपा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है उसी क्रम में ऊना जिला की आक्रोश रैली 11 मार्च 2023 को ऊना में होने जा रही है इस आक्रोश रैली में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल भाग लेंगे।

प्रो प्रेम कुमार धूमल के साथ इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, राजेश ठाकुर, राम कुमार, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और बलबीर चौधरी विशेष रूप में उपस्थित रहने वाले हैं।

साथ-साथ इस कार्यक्रम में सभी 2022 के प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला एवं मंडल के महामंत्री एवं मोर्चे प्रकोष्टो के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतागण इस रैली में उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  New HPCC President: कौन हैं विनय कुमार? कांग्रेस ने जिनके हाथों में सौंपी HPCC की कमान..!

Join WhatsApp

Join Now