साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
प्रदेश में रविवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी की परीक्षा का आयोजन किया गया था। पोस्ट कोड-939 की लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 517 केंद्र बनाए गए थे। 300 पदों के लिए करीब सवा लाख अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। बताया जा रहा है परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र के मोबाइल से फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए। इस मामले में निजी स्कूल के एक शिक्षक समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पेपर लीक सुंदर नगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में हुआ था।

मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीँ मंडी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब कर ली है। हालांकि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह एक ही कॉलेज का मामला है, ऐसे में परीक्षा रद्द नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नकल करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ स्थानीय परीक्षा अधीक्षक ने सुंदरनगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। उसके सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया। कॉलेज के दोनों परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र और आंसरशीट सील कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने पराला मंडी में बागवानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ़ हुई नारेबाजी

बताया जा रहा है परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र के मोबाइल से फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए। पुलिस देर रात तक मामले में धरपकड़ करती रही। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ नहीं कह रही है। पुलिस ने अभ्यर्थियों और कॉलेज स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस आशंका जता रही है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now