साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

दुख:द : राजनीति के वटवृक्ष प्रेरणास्त्रोत हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे

दुखद : राजनीति के वटवृक्ष प्रेरणास्त्रोत हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका गुरुवार तड़के निधन हो गया।

वीरभद्र सिंह पिछले सवा दो महीने से वह आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। दूसरी बार कोरोना से जंग जीतने के बावजूद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। तीन दिन से वह वेंटिलेटर पर थे।

87 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में आखिरी सांस ली। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि बहुत दुखी मन से सूचित किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी आज सुबह 3:40 बजे लंबी बीमारी के बाद स्वर्गसिधार गये।

वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश शोक में डूब गया है। वह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह अर्की से कांग्रेस के विधायक भी थे। कांग्रेस ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव वीरभद्र सिंह के ही नेतृत्व में लडे थे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 2022 के चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सुक्खू सरकार पर बरसीं कंगना! कहा, सोनिया राहत कोष में जाता है हिमाचल प्रदेश का रिलीफ फंड

Join WhatsApp

Join Now