साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

देश की रक्षा में तैनात शिमला का सपूत हुआ शहीद

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में गत बुधवार को आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की ईलाज के दौरान शहादत हो गई। शहीद हुए जवान की पहचान राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गांव गौंथ के रहने वाले थे। वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक तारीपोरा सुल्तानपोरा के जंगल में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। जहाँ छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में 52 राष्ट्रीय राइफ्ल का यह जवान गोलियां लगने से घायल हो गया। शहीद अपने पीछे पत्नी नीतू कुमारी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान के पार्थिव शरीर उनके गांव में लाया जायेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो।
जम्मू कश्मीर के
बारामुला जिले में गत बुधवार को आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की ईलाज के दौरान शहादत हो गई। शहीद हुए जवान की पहचान राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गांव गौंथ के रहने वाले थे। वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना के मुताबिक तारीपोरा सुल्तानपोरा के जंगल में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। जहाँ छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में 52 राष्ट्रीय राइफ्ल का यह जवान गोलियां लगने से घायल हो गया। शहीद अपने पीछे पत्नी नीतू कुमारी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान के पार्थिव शरीर उनके गांव में लाया जायेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में अब 21 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Join WhatsApp

Join Now