साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

धर्मशाला में 21 दिसंबर को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष का होगा चयन

बीजेपी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होना है। तीन दिन तक चलने वाले इस सत्र से पहले बीजेपी को भी अपना नेता चुनना है। हिमाचल बीजेपी विधायक दल की बैठक धर्मशाला में 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।
हिमाचल बीजेपी विधायक दल की इस बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ही विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता का चयन होगा। यह नेता हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालेगा।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 68 में से 25 सीट पर जीत मिली है। बीजेपी नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने के लिए पात्र है।

माना जा रहा है कि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्थान पर किसी दूसरे नेता को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है। इसके पीछे बीजेपी की खास रणनीति बताई जा रही है। हिमाचल में बीजेपी विधायक दल नेता की रेस में पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है। दोनों ही नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सौम्य और सरल स्वभाव से उलट तेजतर्रार व आक्रमक हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: अनुराग का तंज! कांग्रेस ने मित्रहित को प्रदेश हित से ऊपर रखा..!

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में वार-पलटवार और तल्खी देखने को मिलना तय है। हिमाचल कांग्रेस के पास सदन में 40 विधायकों के साथ तीन आजाद विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं, बीजेपी की संख्या सदन में 25 है।

Join WhatsApp

Join Now