साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पूर्व कांग्रेस MLA से मारपीट: बाली ने बीजेपी पर साधा निशान, कहा- याचना नहीं फिर रण होगा

जीएस बाली
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा|
कांग्रेस के पूर्व विधायक और सीपीएस से मारपीट को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है| दरअसल कांगड़ा जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक और सीपीएस को थप्पड़ जड़ने का एक वीडियो सामने आया है| इस दौरान एक शख्स ने जगजीवन पाल को पहले तो एक तरफ से थप्पड़ जड़ा फिर धक्का दिया| घटना का वीडियो सामने आने पर अब मामले ने तूल पकड़ा है| मामला कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र का है|

जीएस बाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए भाजपा सरकार पर निशान साधा है| बाली ने लिखा है कि “पूर्व सीपीएस वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगजीवन पाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की। यह घटना आक्रोशित के साथ साथ स्तब्ध करने वाली है। सत्ता के अहंकार में किस स्तर की राजनीति तक भाजपा पहुंच चुकी है। यह सोच का विषय है।

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कभी ऐसा नही हुआ। जंगलराज और गुंडाराज कल्चर हम बाहरी राज्यो में सुना करते थे आज भाजपा के राज में हिमाचल को भी उसी केटेगिरी में ला दिया गया है। यह बहुत ही शर्मनाक कृत्य किया गया। हर मोर्चे पर फेल सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए ऐसे ओछे हथकंडों पर उतर आई है। इन गुंडा तत्वों को किसकी शह प्राप्त है ? कैसे संस्कार इन्हें दिए गए कि एक पिता की उम्र के व्यक्ति पर पीठ पीछे से हाथ उठाया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Panchayat Elections: पंचायत चुनाव को लेकर नए आदेश लागू, पुनर्गठन-सीमांकन पर तत्काल रोक, रोस्टर जारी करने में सरकार फेल

अराजक तत्त्वों और इन छुटभैये गुंडों को आगे करके भाजपा अब राजनीति करेगी ? एक पूर्व विधायक सीपीएस की आवाज को कुचलने के लिए यह तरीका अपनाया गया तो आम आदमी के विरोध पर इस सरकार के नुमायंदे और गुंडे क्या क्या नही करेंगे।
कुल्लू से कांगड़ा तक कानून व्यव्यस्था का कौन सा रूप यह सरकार दिखा रही है ?
सत्ता के घमंड से उत्तपन्न अराजकता की यह स्थिति क्या आगामी चुनावों का ट्रेलर है , कि कानून व्यव्यस्था और बिगड़ेगी।

मैं सरकार को आगाह करता हूँ, अगर इन्ही हथकंडों को अपनाना है तो परिणाम आपको भी भुगतने पड़ेंगे। अभी अनुरोध ही करता हूँ हिमाचल प्रदेश की शालीन और सभ्य राजनीति के इतिहास को सत्ता के मद में कलंकित न करें। इस मामले में शामिल आरोपियों को सत्ता की शह न दे उन्हें सबक सिखाएं कानून के दायरे में कड़ी कारवाई करते हुए सख्त संदेश दें।
अन्यथा
याचना नहीं फिर रण होगा
संघर्ष महा भीषण होगा।

इसे भी पढ़ें:  ओल्ड पेंशन: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों ने बढ़ाई जयराम सरकार की टेंशन, बजट सत्र में अंदर-बाहर हंगामा

Join WhatsApp

Join Now