साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बजट सत्र के पहले दिन ही जबरदस्त हंगामा, हुई धक्कामुक्की

himachal-assembly-budget-session-
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का आगाज हंगामे के साथ हुआ| राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 11 बजे अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। तो 11:14 बजे कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी| राज्यपाल बीच में अपना अभिभाषण छोड़कर चले गए और बाद में सदन परिसर में उनकी गाड़ी के आगे कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और गाड़ी रोके रखी| बजट सत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया|

बजट सत्र के दौरान सदन परिसर में धक्कामुक्की भी हुई है| विधानसभा के काउंसिल चैंबर गेट पर राज्यपाल की गाड़ी के आगे खड़े होकर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्कामुकी हो गई। धक्कामुक्की के बीच मंत्री सुरेश भारद्वाज नीचे गिर गए| विधानसभा स्पीकर पर कांग्रेस विधायकों को धक्का देने का आरोप है|

विपिन परमार ने कहा कि विपक्ष ने परंपराओं को तोड़ा है और राज्यपाल का अपमान किया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज का दिन शर्म का दिन बन गया है। सदन के अंदर व बाहर पक्ष पर नही संविधान पर हमला किया गया है। विपक्ष ने राज्यपाल का रास्ता रोका और उन पर शारीरिक हमला किया। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव दिया कि राज्यपाल का रास्ता रोकने वाले कांग्रेस विधायकों मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन, रायजादा, सुंदर सिंह ठाकुर और विनय कुमार को निलंबित किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  HP Police Constable Exam Syllabus 2024: हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी

Join WhatsApp

Join Now