Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

बर्फानी तेंदुए व इसका शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

हिमाचल बर्फानी तेंदुए व इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य बन गया है।

हिमाचल बर्फानी तेंदुए व इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन बेंगलुरू के सहयोग से राज्य में बर्फानी तेंदुए की आबादी का आकलन पूरा किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्नो लैपर्ड पोपुलेशन असैसमेन्ट इन इण्डिया के प्रोटोकोल के आधार पर बर्फानी तेंदुए का इस प्रकार का आंकलन करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। बर्फानी तेंदुआ हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु है इसलिए प्रदेश के लिए इस आकलन का विशेष महत्व है।

हिमाचल में बर्फानी तेन्दुए की अनुमानित आबादी 73
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में बर्फानी तेन्दुए की अनुमानित आबादी 73 है। वन मंत्री श्री राकेश पठानिया जी ने इस प्रयास के लिए वन्यप्राणी प्रभाग की सराहना करते हुए कहा कि लंबी अवधि के ऐसे आकलन जमीनी स्तर पर संरक्षण के प्रभाव का पता लगाने में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं और हिमाचल प्रदेश दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण भी बन सकता है। राज्य में इस प्रकार के अध्ययन के परिणाम वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा भविष्य में बर्फानी तेन्दुए और उसके जंगली शिकार की आबादी का आकलन करने के लिए एक लम्बी अवधि की परियोजना स्थापित करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा 88 वर्ष के हुए, शऱण देने के लिए भारत को चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत

हिम तेंदुए का घनत्व 0.08 से 0.37 प्रति सौ वर्ग किलोमीटर
प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी अर्चना शर्मा जी ने कहा कि हिम तेंदुए का घनत्व 0.08 से 0.37 प्रति सौ वर्ग किलोमीटर है। स्पीति, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फानी तेन्दुए और उसके शिकार जानवरों आइबैक्स और भरल का घनत्व सबसे अधिक पाया गया। पहाड़ी इलाकों में कैमरा ट्रैप की तैनाती किब्बर गांव के आठ स्थानीय युवाओं की एक टीम के नेतृत्व में की गई थी। इस तकनीक के अंतर्गत एचपीएफडी तकनीक के 70 से अधिक फ्रंटलाइन स्टाफ को भी परियोजना के हिस्से के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट में भर्तियों से जुड़े लंबित मामलों पर मुख्‍यमंत्री ने एडवोकेट जनरल के साथ की बैठक, दिए यह निर्देश

इन स्थानों पर मिलता है हिम तेंदुआ
सभी दस स्थलों- भागा, हिम, चंद्र, भरमौर, कुल्लू, मियार, पिन, बसपा, ताबो और हंगलंग में हिम तेंदुए का पता चला। भागा अध्ययन से यह पता भी चला है कि बर्फानी तेन्दुए की एक बड़ी संख्या संरक्षित क्षेत्रों के बाहर है जो यह दर्शता है कि स्थानीय समुदाय हिम तेंदुए के परिदृश्य में संरक्षण के लिए सबसे मजबूत सहयोगी हैं। एनसीएफ और वन्य जीव विंग ने इस प्रयास में सहयोग किया और मूल्यांकन को पूरा करने में तीन साल लग गए।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल