साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बर्फ से लकदक हुई हिमाचल की वादियां, झूम उठे सैलानी, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

बर्फ से लकदक हुई हिमाचल की वादियां, झूम उठे सैलानी, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में हिमपात हुआ है। रिज मैदान, माल रोड बर्फबारी से पूरी तरह सफेद हो गया है। ताजा बर्फबारी से राजधानी का ऊपरी शिमला से संपर्क कट गया है। एनएच-पांच कुफरी के पास बंद हो गया है। रोहतांग, खड़ापत्थर, नारकंडा, कुफरी और धर्मशाला के त्रियुंड में ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश में घुमने के लिए आने वाले सैलानी झूम उठे हैं|

ताजा बर्फबारी सेब और अन्य फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। राजधानी शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की भारी आमद की उम्मीद जताई जा रही है। ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। बर्फबारी से कुफरी में परिवहन निगम की आधा दर्जन बसें भी फंसी हुई हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी पेंशन बहाली की मांग: तीसरे दिन शिमला में NPS कर्मियों की हड़ताल जारी

Join WhatsApp

Join Now