साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बिलासपुर: बिजलेंस ने डीएफओ के वाहन से की एक लाख 7 हजार की नकदी बरामद

बिलासपुर: डीएफओ के वाहन से एक लाख 7 हजार की नकदी बरामद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सुभाष गौतम। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिलासपुर में वन मंडल अधिकारी (DFO) के वाहन से एक लाख 7 हजार की नकदी बरामद की है। ब्यूरो को गोपनीय सूचना मिली थी कि वन मंडल अधिकारी के वाहन से कैश की बरामदगी हो सकती है। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

नाकाबंदी के दौरान डीएफओ के वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से एक लाख 7 हजार की राशि बरामद हुई है। विजिलेंस की टीम ने कैश बरामदगी को लेकर चुनाव आयोग को सूचित किया है। साथ ही राशि को जब्त कर लिया है।

बता दें कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से इस समय 50 हजार तक की राशि को ही साथ रखने की अनुमति है। इससे अधिक राशि को रखने की वजह स्पष्ट करना अनिवार्य है। जानकारी के मुताबिक वन मंडल अधिकारी इस नकदी के बारे में विजिलेंस की टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लिहाजा विजिलेंस ने कैश को कब्जे में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  आप की हिमाचल प्रदेश को शिक्षा से जुड़ी 5 गारंटी

उधर स्टेट विजिलेंस एंड करप्शन ब्यूरो के मंडी एसपी राहुल नाथ में पुष्टि करते हुए कहा कि राशि को जब किया गया है। इसको लेकर वेरिफिकेशन जारी है। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है।

Join WhatsApp

Join Now