साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ब्रेकिंग! अनुराग का धर्मशाला दौरा रद्द,भाजपा युवा कार्यकर्ताओं में नही भर पाएंगी जोश, कांग्रेस गदगद

अनुराग का धर्मशाला दौरा रद्द,कांग्रेस गदगद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
नगर निगम धर्मशाला की चुनावी बेला में शहर में भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की चहल कदमी बढ़ गई है। लगातार वरिष्ठ नेतृत्व यहां आकर शहर के राजनीतिक पारे में उछाल लाने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आज धर्मशाला नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले थे लेकिन अचानक उन्हें असम जाना पड़ गया जिससे धर्मशाला दौरा रद्द करना पड़ा|

शुक्रवार देर रात दिल्ली से यह संदेश धर्मशाला पहुंचा कि ठाकुर को अचानक असम जाना पड़ रहा है। दरअसल,धर्मशाला नगर निगम में फिलहाल कांग्रेस की तरफ से मिल रही तगड़ी टक्कर से बचने के लिए हिमाचल भाजपा ने ठाकुर नाम का ब्रह्मास्त्र चलाने की योजना बनाई हुई थी। आज तय कार्यक्रम के मुताबिक ठाकुर के चार जगहों पर कार्यक्रमों का ई-पोस्टर भी जारी कर दिया था। पर अचानक गिरी गाज ने भाजपा को फिलवक्त तो सदमे की स्थिति में पहुंचा ही दिया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 15 दिन में देगा प्रवक्ताओं को पैपर मूल्यांकन का मेहनतनामा

वहीँ अनुराग ठाकुर का धर्मशाला दौरा रद्द हो गया है और कांग्रेस गदगद हो गई है। लिहाजा अब माहौल यह बन गया है कि जनता की तरफ से जिस लिहाज की उम्मीद भाजपा को दिख रही थी,उस पर संशय के बादल छा गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now