साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ब्रेकिंग! प्रदेश की अब तक चिट्टे की सबसे बड़ी खेप बरामद,बाजार मे कीमत करोडो मे

ब्रेकिंग! प्रदेश की अब तक चिट्टे की सबसे बड़ी खेप बरामद,बाजार मे कीमत करोडो मे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बलजीत | इन्दौरा
डमटाल पुलिस ने रविवार देर रात्रि बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 377 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। डमटाल पुलिस थाना में तैनात एएसआई हामिद मोहम्मद अपनी पुलिस टीम सहित रूटीन गश्त पर थे। पुलिस टीम जैसे ही तौकी बैरियर पर पहुंची तो टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव के एक घर में चिट्टे की भारी मात्रा में खेप पड़ी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी और डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपुर डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया और अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद घर के बाहर बरामदे में कच्ची जगह पर करीब अढ़ाई फुट की गहरी खुदाई की, जिसके बाद 2 अलग-अलग जगहों से 377 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर खोदे गए गड्ढे से करीब एक लाख 74 हजार रुपए की राशि बरामद की। बरामद नशे की खेप और नकदी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस चिट्टे की खेप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ से अधिक की कीमत आंकी जा रही है। बता दें कि हिमाचल में डमटाल पुलिस ने अब तक सबसे बड़ी खेप पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: सुक्खू सरकार सदन में लाई विधेयक, बिना रजिस्ट्रेशन के होम स्टे चलाने पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना

डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार गांव तौकी में निर्माणाधीन घर में दबिश दी गई, जहां घर के बाहर बरामदे में खुदाई के दौरान चिट्टे की बड़ी खेप और नकदी बरामद की गई। पकड़ी गई नशे की खेप और नकदी को पुलिस ने कब्जे में लेकर एक ही परिवार के 4 आरोपियों आंचल पुत्र विद्यासागर, सुमन, सीमा व सारंग पुत्र आंचल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी सिकंदर उर्फ निम्मा फरार है, जिसे पकडऩे के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ डमटाल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now