साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ब्रेकिंग! हिमाचल में ब्लैक फंगस से दो मौतें, आईजीएमसी में उपचाराधीन थे मरीज

ब्रेकिंग! हिमाचल में ब्लैक फंगस से दो मौतें, आईजीएमसी में उपचाराधीन थे मरीज
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

तृप्ता भाटिया|
कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस भी परेशानी का सबब बना हुआ है| हिमाचल में भी अब ब्लैक फंगस से मरीजों की मौत होनी शुरू हो गई है| शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान ब्लैक फ़ंगस के दो मरीज़ों ने दम तोड़ा दिया हैं| सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल में ब्लैक फंगस के चलते मौत का यह पहला मामला है जहाँ एक साथ दो की मौत हुई है|

मिली जानकारी मुताबिक आईजीएमसी में इलाज के दौरान ब्लैक फ़ंगस के दो मरीज़ों ने दम तोड़ा दिया हैं, दोनो मरीज़ पुरुष हैं। एक हमीरपुर और एक सोलन के कसौली क्षेत्र से थे। दोनो को डाइबीटीज़ कीटोअसिडोसिस था और ब्लैक फ़ंगस ब्रेन तक पहुँच गया था। हमीरपुर वाले पिछले कल ही शिमला आए थे जबकि सोलन वाला 22 तारीक को आईजीएमसी लाए गये थे।दोनों के मौत की पुष्टि आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने की है।

ब्रेकिंग! हिमाचल में ब्लैक फंगस से दो मौतें, आईजीएमसी में उपचाराधीन थे मरीज
बता दें कि देश के अन्य राज्यों के साथ ही हिमाचल में भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं| एक तरफ जहां कोरोना के मामलों में कमी आ रही है तो वहीं ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने लगे हैं| सरकार ने ब्लैक फंगस से लड़ने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं|

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और मनाली में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now