साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भाजपा पांच नवंबर को जारी करेगी दृष्टि पत्र

बीजेपी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना दृष्टि पत्र पांच नवंबर को जारी करेगी।
माना जा रहा है कि पार्टी ओपीएस न मिलने से नाराज कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए कोई घोषणा या कमेटी बनाने तक की बात कर सकती है।

हालांकि जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी खुलकर इस पर कुछ कहने से गुरेज कर रहे हैं, इससे लगता है कि पूरी तरह से भाजपा देने की घोषणा तो नहीं करेगी। लेकिन कोई न कोई रास्ता निकालने की बात जरूर कर सकती है। हिमाचल में जनता को आकर्षित करने के लिए कई लुभावनी घोषणाओं पार्टी इसमें कर सकती है।

भाजपा के इस दृष्टि पत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी कर सकते हैं। इसके लिए हिमाचल भाजपा की ओर से उनसे समय मांगा गया है। उनसे मिलने के बाद की तारीख को जारी कर दिया जाएगा। इसमें कर्मचारी युवा, महिला व शिक्षक से लेकर हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई घोषणा की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल में एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन

Join WhatsApp

Join Now