साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बागवानी मंत्री पर तंज, कहा अपनी एक और गारंटी से मुकरे मंत्री

Himachal Politics
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी कांग्रेस की जनता को दी गई 10 गारंटी में से पांचवी गारंटी से मुकर गए है। ऐसा लग रहा है कि गरंटियो के मामले में यह सरकार यू टर्न की सरकार बन कर रह गई है, एक-एक करके अपनी सभी गरंटियो से मुकरने लगी है यह सरकार।

कल बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल के बागबान अपने फलों की कीमत तय नहीं कर पाएंगे पर अगर वह अपने मेनिफेस्टो को ध्यान से पड़े तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि फलों की कीमत बागबान ही तय करेंगे। सरकार केवल बागबानों को उचित मूल्य देने की बात कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र से 12 लाख लोगों को रोजगार मिलता है, राज्य में अढ़ाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जाती है। हिमाचल में लगभग 4 लाख से अधिक बागवान परिवार हैं और हिमाचल की आर्थिकी को इस कारोबार से संबल मिलता है।
आज हिमाचल की जनता हताश है कि जिस वादे को कर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई उससे कांग्रेस पार्टी बड़ी जल्दी पलट गई। इस तरह पलटना हिमाचल के बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ा धोखा है।

इसे भी पढ़ें:  वस्तुओं पर बाजार शुल्क युक्तिसंगत बनाने के लिए एक समिति गठित की जाएगीः मुख्यमंत्री

इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी केवल जनता को गुमराह कर सत्ता में आई है और जिस प्रकार से उन्होंने अपने 10 वादे जनता के बीच में रखे है वो सभी वादे एक-एक करके झूठे साबित हो रहे हैं।
सही कहा है कि यह सरकार इंतजार की सरकार है पहले कर्मचारी ओ पी एस का इंतजार कर रहे हैं, महिला प्रतिमा 1500 का इंतजार कर रही है , युवा 5 लाख नौकरियों का इंतजार कर रहा है और अब बागवानी अपने फलों के दामों को स्वयं तय करने का इंतजार कर रहा है। इंतजार इंतजार और केवल इंतजार की सरकार बन के रह गई है यह सुक्खू सरकार।

Join WhatsApp

Join Now