साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 जून से 14 जून तक हिमाचल में ही रहेंगे।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो |
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीन दिवसीय हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 जून से 14 जून तक हिमाचल में ही रहेंगे। अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर जेपी नड्डा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नड्डा 13 जून को जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां वे अपने घर पर रुकेंगे और इलाके की जनता के साथ कई कार्यक्रमों में रूबरू होंगे। 14 जून को मंडी लोकसभा क्षेत्र के कुल्लू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस जनसभा का आयोजन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव आयोग ने सीएम योगी को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now