साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी शहर में होगा सांसद प्रतिभा सिंह का स्थायी कार्यालय, लोगों को समस्याएं लेकर नहीं जाना पड़ेगा रामपुर

मंडी शहर में होगा सांसद प्रतिभा सिंह का स्थायी कार्यालय, लोगों को समस्याएं लेकर नहीं जाना पड़ेगा रामपुर
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
हिमाचल की मंडी संसदीय सीट पर जीत दर्ज करने के बाद सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को समस्याएं लेकर रामपुर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि मंडी शहर में रानी प्रतिभा सिंह का स्थायी कार्यालय होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मंडी जिले के लोगों को चिंता सता रही थी कि अगर प्रतिभा सिंह जीत जाएंगी तो उनके घर रामपुर में हैं। उनसे मिलने रामपुर जाना पड़ेगा। लोगों की इसी समस्या पर मंडी शहर में प्रतिभा सिंह का कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता ने प्रतिभा सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।


पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मंडी जिला की दसों सीटों पर जीत दर्ज करके प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी| उप चुनाव जीतने से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से निवेदन किया कि वे अब चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। हम सब मिलकर काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  HP CABINET DECISIONS: आपदा प्रभावितों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्त..!

उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान हर क्षेत्र का दौरा किया और हर वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनीं। ये समस्याएं नव निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह केंद्र सरकार के ध्यान में लाएंगी। बेरोजगारी, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों की समस्याओं से सरकार को अवगत करवाया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता ने साबित कर दिया है कि मंडी सभी की है। इस पर सभी का समान अधिकार है। कहा कि प्रतिभा सिंह 7 हजार से अधिक वोटों से जीती हैं। हालांकि, इससे पहले के चुनाव में हमें लाखों वोट से हारे थे। इस बार लोगों का दिल जीता है। यह जीत अभियान इस तरह चलता रहे, इसके लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने कमर कस ली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को और मजबूत करना होगा इसके लिए सभी क्षेत्रों में अपनी कमियां दूर करेंगे। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, कौल सिंह, सोहन लाल आदि नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने इस बार बढ़े नोटा पर चिंता जताई और कहा कि बहुत चिंतनीय है। हमें लोगों के विश्वास को जगाना होगा कि उनको आखिर क्यों अपने नेताओं पर भरोसा नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: नकली दवा निर्माता कंपनियों पर शिकंजा कसने की जरूरत, सरकार और विभाग का अभी तक नकारात्मक रवैया..!

Join WhatsApp

Join Now