साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली तलब: हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा

jai ram thakur
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
दिल्ली दौरे से रविवार को लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन बाद आज फिर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को नई दिल्ली तलब किया है। इससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा है।

गुजरात प्रकरण के एकदम बाद जयराम ठाकुर को शिमला पहुंचते ही फिर से बुलाने के इस घटनाक्रम ने प्रदेश के राजनेताओं को चौंका दिया है। कांग्रेस नेताओं को तो इससे सीएम को घेरने का मौका मिल गया है। वे यहां तक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जयराम को हटाया जा रहा है। 

हालांकि शिमला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में आधिकारिक बैठकों का हवाला दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान निजी सचिव डा. आरएन बत्ता भी जा रहे हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैैं। प्रदेश में होने वाले संसदीय व विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बैठक प्रस्तावित मानी जा रही है। इसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा कर सकते हैैं।

इसे भी पढ़ें:  शहीद अंकेश की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, पिता ने कोट, पेंट, टाई और पगड़ी पहन किया स्वागत

बता दें कि मुख्‍यमंत्री अभी एक दिन पहले ही दिल्‍ली से लौटे थे, लेकिन अचानक उनका दिल्‍ली का कार्यक्रम तय हुआ है। इस अचानक बुलावे के बाद कई तरह के क्‍यास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें ताे यह दौरा उपचुनाव को लेकर चर्चा और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर तय हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now