साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का किया शुभारंभ
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान 15 जुलाई, 2022 से शुरू किया गया है और इस वर्ष 30 सितम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत 75 दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 51 लाख पात्र लोगों को निःशुल्क एहतियाती डोज लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को समय से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी, 2021 को राष्ट्र स्तरीय टीकाकरण अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया था, जिसकी प्रधानमंत्री ने भी सराहना की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 6 दिसम्बर, 2021 को सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने में भी देशभर का प्रथम राज्य बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसे भी पढ़ें:  #बिलासपुर से दु:खद ख़बर: स्टील उद्योग में आग की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की राज्य सरकार निरन्तर निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने और कोविड टीका लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से एहतियाती खुराक लगवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 11500 बिस्तर क्षमता के साथ 48 पीएसए प्लांट, 3 एलएमओ प्लांट, 18 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर, 1014 वेंटिलेटर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 25 सक्रिय कोविड केंद्र हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अनीता महाजन, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now