साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

लोहे की चेन और ताले के साथ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

लोहे की चेन और ताले के साथ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
भाजपा विधायकों ने सुक्खू सरकार द्वारा संस्थान बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। गुरुवार को विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले परिसर के गेट नंबर 1 के बाहर लोहे की चेन में ताले लगाकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

विपक्ष चाहता है कि सरकार बिना किसी शर्त बंद किए गए संशोधनों को जनहित में खोलें। भाजपा विधायक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय के बाहर गए थे। जहां पर सभी विधायकों ने जमीन पर बैठकर अपने आसपास लोहे की चेन लगाई, जिस पर ताले लगे हुए थे।

गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर एक और दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। दरअसल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी विधायक ताला और जंजीर लेकर विधानसभा पहुंचे। बीजेपी विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को ताले वाली सरकार करार दिया। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर भी जमकर नारेबाजी की। बीजेपी विधायकों की नारेबाजी के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का गले लगा कर अभिवादन किया।

इसे भी पढ़ें:  अर्की और मंडी उपचुनाव में प्रत्‍याशी उतारने से पहले वीरभद्र सिंह के परिवार की इच्‍छा पूछेगी कांग्रेस

वहीं, इस दौरान काफी देर तक कांग्रेस और बीजेपी के विधायक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेशभर में ताले वाली सरकार के नाम से मशहूर हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से सिर्फ और सिर्फ ताला लगाने का काम किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन नियम 67 के तहत चर्चा हुई। इस चर्चा में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिना तथ्यों के जवाब दिया और बातों को घुमाने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने के खिलाफ बीजेपी विधायक दल चुप नहीं बैठेगा और लगातार जनता की आवाज मुखरता से उठाएगा।

Join WhatsApp

Join Now