साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

वर्षों से निदेशालय में डटे 12 प्रिंसिपलों की प्रतिनियुक्तियां रद्द, जारी हुए स्कूलों में लौटने के निर्देश

transfer, himachal news
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बीते लंबे समय से उच्च शिक्षा निदेशालय और उपनिदेशालय कार्यालयों में डटे हुए 12 स्कूल प्रिंसिपलों के तबादला आदेश जारी हुए है। इन प्रिंसिपलों के तबादले शिमला, सिरमौर, मंडी और चंबा के स्कूलों में किए गए हैं। शुक्रवार को शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने प्रतिनियुक्तियां रद्द करने की अधिसूचना जारी कर इन प्रिंसिपलों को स्कूलों को लौटने के निर्देश जारी किए। बता दें कि यह सभी प्रिंसिपल राजनीतिक  संरक्षण के चलते बीते लंबे समय से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जगह उच्च शिक्षा निदेशालय और उपनिदेशालय कार्यालयों में बाबूगिरी कर रहे थे।

1bc4ff96 1990 44e3 825b 690799285232 शिक्षा सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय में कार्यरत प्रिंसिपल सुनील शर्मा का तबादला शिमला के चनेड़ स्कूल के लिए किया गया है। जबकि उच्च शिक्षा निदेशालय से मंजुला ठाकुर को शिमला के बौर, मीना कुमार को नानाहर, बबीता चौहान को कंदल, माया चौहान को पौरिया और सारिका आहुजा को जोखड़ स्कूल में भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: AI समिट प्रदर्शनकारियों पर मचा घमासान, हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया

वहीं उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में कार्यरत पूनम कुमारी को सिरमौर के कुरला खड़क, उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला से संदीप शर्मा को चंबा के मौऊवा, उपनिदेशक कार्यालय शिमला से निरुपमा गुप्ता को शिमला के हलाऊ और मंजूला शर्मा को पेखा स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बीबीएमबी प्रोजेक्ट स्कूल सुंदरनगर में कार्यरत मस्तराम शर्मा को मंडी के पोखी और काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इन्वायरमेंट कार्यालय शिमला में कार्यरत प्रिंसिपल दीपशिखा को शिमला के कफलाह स्कूल भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now