साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विजिलेंस जांच में खुलासा: हिमाचल में ड्राइंग मास्टर की भर्ती में भी हुआ फर्जीवाड़ा

फर्जीवाड़ा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश में ड्राइंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती प्रक्रिया में भी फर्जीवाड़ा हुआ है। पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी को ड्राइंग मास्टर की भर्ती में भी गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में ड्राइंग मास्टर की भर्ती प्रक्रिया में हुए फर्जीवाडे की जांच पूरी हो गई है और अब विजिलेंस हमीरपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाने की तैयारी में है।

एसआईटी के अनुसार पोस्ट कोड संख्या 980 के तहत भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बीते साल 24 मई को ड्राइंग मास्टर के 314 पदों की रिक्तियों को अधिसूचित किया गया था। छंटनी परीक्षा के बाद 971 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयनित घोषित किया गया था। दस्तावेजों का सत्यापन 16 से 22 दिसंबर 2022 के बीच किया गया था। लेकिन भर्तियों को लेकर अंतिम नतीजा जारी नहीं किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमीरपुर विजिलेंस की एएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि ड्राइंग मास्टर की भर्ती में भी गड़बड़ी मिली है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो से लिखित तौर पर इसकी जानकारी एक आध दिन में मिल जाएगी। उसके बाद विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  उपचुनावों में हार पर चिंतन और मंथन करेगी पार्टी :-अनुराग

Join WhatsApp

Join Now