साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सीबीआई ने 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में 7 को किया गिरफ्तार

देश भर में 100 जगहों पर सीबीआई के छापे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
ढाई सौ करोड़ के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को तीन निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और दो रजिस्ट्रार समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा में की है। बता दें कि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ही सीबीआई ने शुक्रवार को इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

जांच एजेंसी ने सिरमौर जिले के कालाअंब के हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक रजनीश बंसल और विकास बंसल के अलावा इसी संस्थान के एक रजिस्ट्रार पन्ना लाल और शिवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में आईटीएफटी शिक्षा समूह न्यू चंडीगढ़ के गुलशन शर्मा, आईसीएल ग्रुप ऑफ
कॉलेज हरियाणा संस्थान के संजीव प्रभाकर और इसी संस्थान के रजिस्ट्रार जोगिंद्र सिंह शामिल हैं।

गौरतलब है कि कि बीते दिनों इस घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की धीमी जांच को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट नाराजगी जता चुका है। हाईकोर्ट ने जांच में तेजी लाकर इसे पूरा करने और सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय के समक्ष चार्जशीट दाखिल करने के आदेश जारी किए थे।इसके साथ ही सीबीआई को 20 अप्रैल को मामले की ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो किया जारी

Join WhatsApp

Join Now