साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल के नालागढ़ का जवान कुलदीप सिंह द्रास में शहीद

नालागढ़ का जवान कुलदीप सिंह लद्दाख के द्रास में शहीद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता।
सोलन जिला के नालागढ़, जगतपुर पंचायत के गांव जगराला के, 41 वर्षीय बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह, द्रास में शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह 79 मीडियम आर्टिलरी रैजीमैंट में तैनात थे। कुलदीप सिंह की शहादत पर नालागढ़ क्षेत्र में गम का माहौल है।

https://www.facebook.com/131905194086208/posts/786658978610823/
प्राप्त जानकारी मुताबिक कुलदीप सिंह ने ऑप्रेशन स्नो लैपर्ड के तहत शहादत पाई है। शनिवार को पैतृक गांव में कुलदीप सिंह की पार्थिव देह पहुंचने की उम्मीद है।

जानकारी अनुसार 10 जुलाई, 1999 को सेना में भर्ती हुए कुलदीप सिंह में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था।
कुलदीप सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और एक 14 साल की बेटी छोड़ गए है। शहीद कुलदीप सिंह के दादा दौला सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा चचेरे भाई भी सेना भी तैनात हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी द्रास में शहीद हुए वीर सपूत कुलदीप सिंह की शहादत पर शोक प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal High Court का बड़ा फैसला, हिमकेयर के पेंडिंग बिलों का 25 मार्च तक करें भुगतान, स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी

Join WhatsApp

Join Now