Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या में मामूली कमी दर्ज

हिमाचल अधिक बेरोजगारी वाले देश के टॉप-6 प्रदेश में शुमार

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कम होने के बावजूद अभी भी 8.21 लाख है। यह जानकारी रोजगार कार्यालय के आंकड़े से मिली। रोजगार कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2022 में राज्य के सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार लोगों की संख्या 8.21 लाख थी, जो दिसंबर 2021 में 8.73 लाख थी।

आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर 2022 तक 1.41 लाख लोगों ने रोजगार कार्यालयों में अपना पंजीकरण कराया जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 1.68 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया था।

रोजगार कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, कांगड़ा जिले में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या सबसे अधिक 1,66,325 है। वहीं, मंडी में 1,61,085, शिमला में 71,316, ऊना में 64,384, चंबा में 62,436 और हमीरपुर में 61,989 है. वहीं इसके अनुसार आदिवासी जिलों लाहौल और स्पीति और किन्नौर में बेरोजगारों की संख्या 5,226 और 8,300 है।

इसे भी पढ़ें:  CM Sukhu: हिमाचल के सीएम सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, आधी रात को IGMC में कराए गए भर्ती

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 31 मार्च, 2021 तक की स्थिति के अनुसार नियोजित 4,75,156 लोगों में से 2,79,365 को 4,417 प्रतिष्ठानों में सरकारी क्षेत्र में नियोजित किया गया जबकि, 1,95,791 व्यक्तियों को निजी क्षेत्र में 1,824 प्रतिष्ठानों में नियोजित किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों को बताया था कि सरकार ने इस साल सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में 90,000 नौकरियां उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा है।

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment