साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, स्कूल खोलने पर हो सकता फैसला

Himachal Cabinet Meeting
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें कोरोना बंदिशों में कुछ राहत दी जा सकती है। वहीँ विद्यार्थियों के लिए स्कूल दोबारा खोलने का फैसला हो सकता है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर विद्यार्थियों के लिए स्कूल 5 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया था। अब नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की योजना है।

वहीं निजी और सरकारी बसों के पूरी क्षमता से संचालन को लेकर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा कई स्कूलों को स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग की ओर से लाया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रस्तुति देगा। प्रधानमंत्री के छह सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी प्रस्तुति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal RDG Controversy: संविधान की प्रति लेकर विधानसभा पहुंचे डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, RDG के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा को घेरा

Join WhatsApp

Join Now