साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल में अब एक लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

By-Elections in Himachal
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद अब सूबे में एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है| अब प्रदेश में तीन जगह जगह उपचुनाव होंगे| कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा सीट जहां कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हो गई थी| वहीं, बाद में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए रामस्वरूप शर्मा का भी निधन हो गया था| अब एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है|

हालांकि, कोरोना वायरस के चलते हाल ही में चुनाव आयोग ने सभी उपचुनाव टाल दिए थे, लेकिन अब देश-प्रदेश में कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं| ऐसे में चुनावों को लेकर सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है| बता दें कि हिमाचल में साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं|

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में खिलाड़ियों पर होगी ‘पैसों की बारिश’, नई खेल नीति पर सरकार की मुहर

Join WhatsApp

Join Now