साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान

हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नवरात्र के दौरान अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। वहीँ नवरात्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। जिला कांगड़ा में 26 सितंबर के बाद प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। वहीँ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद प्रियंका गांधी की रैली से करने की योजना से आगामी दिनों में हिमाचल में सियासत गरमाने वाली है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका नवरात्र में शिमला आएंगी। उनका कांगड़ा में बड़ी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हाईकमान ने कांगड़ा जिला कमेटी को रैली की तैयारी करने का निर्देश दिया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने अन्य बड़े नेताओं की रैलियां करवाने के लिए रोड मैप बनाना भी शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से इस बाबत चर्चा हुई है। प्रदेश के नेताओं ने रैली के लिए स्थान चुनने पर मंथन शुरू कर दिया है। कांगड़ा शहर, फतेहपुर में रैहन या पालमपुर से विधानसभा चुनाव का कांग्रेस शंखनाद करने की तैयारी में है। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cabinet Meeting: आपदा प्रभावितों को विशेष पैकेज ,रिक्त पद भरने,और मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक पर होगी चर्चा

Join WhatsApp

Join Now