Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Cabinet Meeting: आपदा प्रभावितों को विशेष पैकेज ,रिक्त पद भरने,और मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक पर होगी चर्चा

Himachal Cabinet Meeting:, HP Cabinet Decisions, Himachal Pradesh News

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में सुक्खू सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कुछ देर में शुरू होगी। इसमें विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने, आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज और मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक पर चर्चा होगी।

बैठक में मानसून के दौरान बादल फटने से हुई घटनाओं के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। आपदा में हुए नुकसान को लेकर राहत पैकेज पर सरकार निर्णय ले सकती है। पिछले साल की तर्ज पर सरकार इस बार भी पीड़ितों को आवास सुविधा देने जैसे निर्णय के अलावा अपने स्तर पर विशेष पैकेज देने की योजना पर निर्णय ले सकती है।

इसे भी पढ़ें:  सयुंक्त कर्मचारी महासंघ का आरोप कर्मचारियों की आवाज उठाने वालों की ट्रांसफर कर रही सरकार
Himachal Cabinet Decision Himachal Cabinet Meeting Himachal Cabinet News Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now