साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल में भारी तबाही मचाने के बाद शनिवार से कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल में भारी तबाही मचाने के बाद शनिवार से कमजोर पड़ेगा मानसून
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश ने प्रदेश भर में जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश सरकार को बारिश की वजह से अब तक दस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इस बीच आसमानी आफत झेल रहे हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है।

प्रदेश में भारी तबाही मचाने के बाद शनिवार से मानसून धीरे-धीर कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में अगले 30 अगस्त तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश का संभव है। हालांकि इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा या फिर आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इससे प्रदेशवासियों को आसमानी आफत से राहत मिलने की संभावना है।

इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में हल्की, मध्य और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज ​​​​शिमला, सोलन, सिरमौर​​चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी के कई जगहों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें:  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह बने सीएम सुक्खू के प्रधान सलाहकार

बता दें कि देश में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और धीरे-धीरे इसकी तीव्रता में कमी देखी जा रही है, लेकिन जाते-जाते भी यह कई इलाकों लोगों में लोगों परेशान कर रहा है। पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन में भारी तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आने राज्य में करीब 300 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है,कई लोग लापता है। प्रदेश में कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद हैं। जगह-जगह पर लैंडस्लाइड की वजह से रास्ते बंद हैं। जिससे पहाड़ों पर लोग दहशत में हैं।

Join WhatsApp

Join Now