साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच CM जयराम का बड़ा बयान

हिमाचल में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच CM जयराम का बड़ा बयान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे, समय से पहले चुनाव कराने का कोई विचार नहीं है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है और जब तक प्रदेश में आचार संहिता नहीं लग जाती वे जनता की सेवा करते रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सोलन के कसौली में हुई भीषणी आगजनी की घटना पर भी दुख जताया और कहा कि प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। जहां जो भी मदद की जरूरत होगी वे की जाएगी

प्रदेश में चिकित्सकों की को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी चल रही है। लेकिन इस सरकार ने पहली बार इतिहास में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने का बजट में प्रावधान किया है। जल्द ही इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद भरने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के विकास में वीरभद्र सिंह का अभूतपूर्व योगदानः मुख्यमंत्री

कांग्रेस द्वारा खालिस्तान के मुद्दे पर की जा रही बयानबाजी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा मुददा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना घटित होने के बाद एसआईटी का गठन किया गया और जो भी दोषी लोग थे वे दोने के दोने सलाखों के पीछे हैं।

Join WhatsApp

Join Now