साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़ने से घर बनाना हुआ महंगा

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़ने से घर बनाना हुआ महंगा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। राज्य में रविवार रात से ही दाम बढ़ा दिए गए हैं। सोमवार को बढ़ी हुई दरों पर सीमेंट की आपूर्ति की गई। एसीसी, अल्ट्राटेक व अंबुजा सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं। रविवार से दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। ऐसे में नए आशियाने बना रहे लोगों का बजट एकाएक बढ़ गया है। सीमेंट विक्रेता सतपाल एंड कंपनी के संचालक सतपाल ने बताया कि एसीसी सीमेंट के दाम पहले 410 से 415 रुपये प्रति बैग थे, जो अब 420 से 425 रुपये प्रति बैग हो गए हैं।

वहीं अंबुजा सीमेंट का बैग पहले 415 रुपये में मिल रही था, जो अब 425 रुपये में मिलेगा। अल्ट्राटेक सीमेंट प्रति बैग 405 से बढ़कर अब 415 रुपये हो गया है। सूत्रों के अनुसार 19 जनवरी से सीमेंट के दामों में 15 रुपये और बढ़ोतरी करने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का जयराम ठाकुर ने किया समर्थन, कांग्रेस सरकार को भी घेरा

बता दें कि सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी से भवन निर्माण कर रहे लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। हिमाचल में बनने वाला सीमेंट यहीं पर इतना महंगा बिकता है,जबकि अन्य राज्यों में सीमेंट के दाम प्रदेश की अपेक्षा कम है। यह सवाल सालों से खड़ा है, लेकिन इसका जवाब कोई नहीं देता। सरकार से बार-बार यह सवाल उठाया जाता है, परंतु इसका कोई जवाब नहीं है। इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है और यही वजह है कि हिमाचल में एक बार फिर बिना सरकार से चर्चा किए सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now