साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान,मेडिकल व डेंटल क़ॉलेज रहेंगे खुलेंगे

हिमाचल में 15 अप्रैल तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश में स्कूल और तमाम शैक्षणिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है| इस संबंध में शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं| हालांकि, शिक्षकों को 15 अप्रैल तक स्कूल आना होगा| उन्हें किसी तरह की कोई छूट नहीं रहेगी| बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू दौरे के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि स्कूल और क़ॉलेज पंद्रह अप्रैल तक बंद किए जाएंगे| अब इस संबंध में आधाकारिक आदेश जारी किए गए हैं|

165396214 836798433596877 4356800952761953969 n
करोना के चलते हिमाचल में 15 अप्रैल तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

हालांकि, सरकार के आदेश के अनुसार, सूबे में सभी तरह के कोचिंग संस्थान, मेडिकल कॉलेज, डेंटल क़ॉलेज खुलेंगे रहेंगे, लेकिन इन्हें कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा| सरकार की नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्कूल-कॉलेजों में हॉस्टल बंद नहीं होंगे| लेकिन यहां कोविड की गाइडलाइन्स का पूरा पालन किया जाएगा|वहीं जिन केंद्रों में एग्जाम होंगे, उन्हें सेनेटाइज करने के आदेश दिए गए हैं|

इसे भी पढ़ें:  पीएम ने किया बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और IIIT का उदघाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को भी दिखाई हरी झंडी

बता दें हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64420 के पार गया है। सक्रिय मामले अब 3338 से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, अब तक 60023 से अधिक संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1043 की मौत हुई है।

Join WhatsApp

Join Now