साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर की सख्ती,आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां

कोरोना संक्रमण
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी।

बता दें कि बीते एक सप्ताह से इन चार जिलों में कोरोना के सौ से अधिक मामले दर्ज किए हैं स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।  गौर हो कि प्रदेश में इनकी संख्या 1700 के पास पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा भी एक हजार पार हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  बरोटीवाला-शालाघाट राज्य मार्ग को NH की जगह बना दिया मेजर डिस्टिक रोड़,सर्वे व कंस्लटेंसी पर किया लाखों खर्च

Join WhatsApp

Join Now