साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल हाईकोर्ट ने नेशनल और स्टेट हाईवे से 472 कब्जों को हटाने के दिए आदेश

HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के नेशनल और स्टेट हाईवे से 472 कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने लोक निर्माण विभाग से एक दिसंबर तक अनुपालना रिपोर्ट तलब की है। खंडपीठ ने हाईवे पर किए गए कब्जों से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किए हैं। इसके अलावा हाई कोर्ट ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को लोक निर्माण विभाग को उचित पुलिस सहायता मुहैया करवाने के आदेश भी दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने शपथपत्र के माध्यम से खंडपीठ को कब्जों का विवरण सौंपा है। बताया गया कि सड़क की अधिग्रहीत चौड़ाई पर कब्जों के 472 मामले पाए गए हैं। राजस्व विभाग की ओर से सीमांकन के अभाव में अतिक्रमणकारियों को बेदखल नहीं किया जा सकता है।

खंडपीठ ने हैरानी जताते हुए कहा कि कब्जे हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग सीमांकन का इंतजार क्यों कर रहा है जबकि सड़क की अधिग्रहीत चौड़ाई पर ही कब्जा किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कर्मचारियों की पेंशन बहाली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का बयान गैर जिम्मेदाराना

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि ऐसी भूमि जो किसी व्यक्ति की संपत्ति नहीं है या स्थानीय अधिकारियों में निहित नहीं है, वह सरकार की है। सभी खाली भूमि पर सरकार का ही अधिकार है जब तक कि कोई व्यक्ति अपना अधिकार स्थापित नहीं कर पाता। खंडपीठ ने कहा कि मामले की आगामी सुनवाई के दौरान राजमार्गों के किनारे शौचालय आदि विकसित करने पर भी विचार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now