Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Police Constable Recruitment 2024: युवाओं के लिए खुशखबरी..! हिमाचल पुलिस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी एक साल की छूट

HP Police Constable Recruitment 2024 Apply Online: एक इमेज बनाओ इसके लिए टेक्स्ट सहित पोलिश भारती सहित

HP Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल पुलिस में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यदि आप उन हजारों युवाओं में से एक हैं जो हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के तहत कांस्टेबल के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल इस खबर के माध्यम से हम आपको भर्ती से जुडी ऐसी जानकारियाँ देने वाले हैं। जो आपके लिए बहुत जरुरी है।

सबसे पहली जानकारी यह है कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (HP Police Constable) के 1,226 पदों पर होने वाली भर्ती में युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट निर्णय लिया है। बीते दिनों ही मंत्रिमंडल की बैठक में लिए फैसले के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया लोकसेवा आयोग के माध्यम से होगी। आयोग को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है।

HP Police Constable Recruitment 2024 में इतनी मिलेगी छुट 

अधिसूचना के अनुसार भर्ती में पहली जनवरी 2024 के आधार पर अभ्यर्थियों की आयु सीमा को गिना जाएगा। इसी के आधार पर आयु सीमा में छुट निर्णय लिया जायेगा। यानि अब 18 से 26 वर्ष की उम्र के सामान्य उम्मीदवार, 18 से 28 वर्ष के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी और 20 से 29 वर्ष की उम्र के होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh High Court: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने अस्थायी नियुक्तियों पर राज्य सरकार को लगाई फटकार

हिमाचल पुलिस में महिलाओ को मिलेगा 30% आरक्षण ( Women will get 30% reservation in Himachal Police)

वहीँ इस बार भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया गया है। पहले महिलाओं के लिए 25 फीसदी आरक्षण था। बता दें कि कुछ दिन पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट देने का फैसला किया गया था। पिछली पुलिस भर्ती के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आया था, ऐसे में इस बार पुलिस विभाग ने भर्ती की परीक्षा लोकसेवा आयोग के माध्यम से कराने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें:  SSC JHT Recruitment 2022: एसएससी जेएचटी डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी, यहां करें चेक

एचपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2024 ( HP Police Constable Eligibility Criteria 2024)

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदक को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संदर्भ में पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जो नीचे दिए गए हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता – हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त होने के इच्छुक उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या किसी अन्य राज्य या केंद्रीय बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आयु सीमा 18 से 26 वर्ष की उम्र के सामान्य उम्मीदवार, 18 से 28 वर्ष के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी और 20 से 29 वर्ष की उम्र के होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे।
इसे भी पढ़ें:  Himachal Earthquake: हिमाचल में होली की रात भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता से हिली धरती, लोगों की नींद उड़ी..!

एचपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2024 (HP Police Constable Selection Process 2024)

हिमाचल पुलिस विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल (पुरुष, महिला या ड्राइवर) के पद के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं।

  • शारीरिक परीक्षण
  • लिखित परीक्षा
  • प्रलेखन
  • चिकित्सा परीक्षण

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्तियां करवाई जानी है। इस वर्ष लगभग 1226 कांस्टेबल पदों पर भर्तियां करवाई जाएगी जिसमें 877 पद पुरुषों के लिए, 292 पद महिलाओं के लिए तथा 57 पद ड्राइवर के लिए होंगे। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now