Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल पुलिस के मालखाने से गायब हुई 33 किलोग्राम चरस, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

शिमला |
Himachal News: हिमाचल पुलिस के मालखाने से 33 किलोग्राम चरस के गायब होने का मामला सुर्ख़ियों में आ गया है, हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (Himachal High Court) ने मालखाने से गायब हुई इस 33 किलोग्राम चरस के मामले में गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक को आदेश दिए हैं कि वह इसकी जांच करें और जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।

दरअसल एनडीपीएस के एक मामले में हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप शर्मा ने दो आरोपियों की जमानत याचिका की सुनवाई के पश्चात यह पाया कि आरोपियों से 110 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी जिसमें से एक-एक किलो के तीन सैंपल प्रयोगशाला परीक्षण हेतु लिए गए थे। बची हुई 107 किलोग्राम चरस को माल खाने में रखा गया था। जिसमें से कुल 74 किलोग्राम चरस को तीन अलग-अलग पार्सल बनाकर नष्ट कर लिया गया। जबकि बाकी बची हुई 33 किलो ग्राम चरस का कोई पता नहीं चला कि वह कहां गायब हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Rashtrapati Nivas Chharabra:राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में भी टौर के पत्तल में परोसी जाएगी धाम

Himachal News: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मांगी माफी, जानें क्या है मामला

राज्य सरकार की ओर से यह दलील दी गई थी कि शायद 33 किलोग्राम चरस सूख गई। इस पर न्यायालय ने आश्चर्य जताया और न्यायालय ने इस प्रकरण को लेकर जांच का जिम्मा सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक को सौंपा।

बता दें कि चरस तस्करी से जुड़े इस मामले में बंजार पुलिस स्टेशन के समक्ष 14 जनवरी 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों से कुल 110 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को मोके पर ही पकड़ लिया था जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। दो दिनों के भीतर इन दोनों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नव नियुक्त न्यायाधीशों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

इसी मामले में न्यायाधीश संदीप शर्मा ने दो आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे उन्होंने सुनवाई के बाद पाया कि आरोपितों से 110 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। इसमें से एक-एक किलो के तीन सैंपल प्रयोगशाला परीक्षण को लिए गए थे। शेष 107 किलोग्राम चरस को मालखाने में रखा गया था। इसमें से कुल 74 किलोग्राम चरस को तीन अलग-अलग पार्सल बनाकर नष्ट कर दिया गया। शेष 33 किलो ग्राम चरस का कोई पता नहीं चला कि वह कहां गायब हो गई।

Himachal News: चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी

 

Aaj Ki Khabren Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal Police Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now