Prajasatta Side Scroll Menu

Kargil War: कारगिल युद्ध में 52 हिमाचली जवानों ने न्योछावर किए थे देश पर प्राण

52 Himachalis were martyred in Kargil war" कारगिल युद्ध में 52 हिमाचली जवानों ने न्योछावर किए थे देश पर प्राण

Kargil War History: कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas ) प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। सभी भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन इसका अंत हुआ। युद्ध में भारत ने विजय प्राप्त की। कारगिल विजय दिवस इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

देश की रक्षा के लिए मर मिटने में हिमाचल के सपूत हमेशा आगे रहते हैं। कारगिल युद्ध में भी हिमाचल के जवानों ने शहादत का ऐसा इतिहास लिखा जो हमेशा याद रखा जाएगा। कारगिल युद्ध जीतने में हिमाचल के सपूतों का बड़ा योगदान रहा है।

कारगिल में 52 हिमाचली जवानों ने देश पर प्राण न्योछावर किए थे। सर्वाधिक शहीद कांगड़ा जिला से हुए थे। मंडी जिला के 12 जवानों से शहादत पाई थी। कारगिल युद्ध में शौर्य गाथा लिखने पर हिमाचल के वीरों को दो परमवीर च्रक, पांच वीर चक्र, नौ सेना मेडल, एक युद्ध सेना मेडल, दो उत्तम युद्ध सेना मेडल व दो जवानों को मेंशन इन डिस्पेचीज से सम्मानित किया गया। पालमपुर निवासी विक्रम बतरा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। दूसरा परमवीर चक्र बिलासपुर निवासी संजय कुमार को मिला जो सेना में सेवारत हैं।

इसे भी पढ़ें:  जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने किया एम्स का निरीक्षण

कारगिल युद्ध में ये हुए शहीद (Kargil War History)

  1. कैप्टन विक्रम बतरा, पीवीसी (जीएल बतरा वार्ड पांच, पालमपुर, कांगड़ा)
  2. सौरभ कालिया (डॉ. एनके कालिया, गांव सुग्घर, पीओ बंदला पालमपुर, कांगड़ा)
  3. ग्रेनेडियर विजेंद्र सिंह (संतोष कुमारी गांव नंदलु, बणे दी हट्टी, कांगड़ा)
  4. रायफलमैन राकेश कुमार, गांव लंबापट पती पीओ गोपालपुर, पालमपुर, कांगड़ा)
  5.  लांस नायक वीर सिंह (अंजु लता बलदोआ, घाड़ जरोट, कांगड़ा)
  6. रायफलमैन अशोक कुमार (कुलदीप चंद, गांव लहड़ा, जवाली, कांगड़ा
  7.  रायफलमैन सुनील कुमार (वीना मेहता गांव खन्यारा, धर्मशाला, कांगड़ा)
  8. सिपाही लखबीर सिंह (विमला देवी गांव डुधर पीओ गंगथ, नूरपुर, कांगड़ा)
  9. नायक ब्रह्मदास (सीमा देवी गांव टांडा मस्सल, नगरोटा बगवां, कांगड़ा)
  10. रायफलमैन जगजीत सिंह (कश्मीर सिंह कोटपलाहड़ी, नूरपुर, कांगड़ा)
  11. सिपाही संतोष सिंह (नरेंद्र कौर गांव जटोली, नूरपुर कांगड़ा)
  12. हवलदार सुरेंद्र सिंह (वीना देवी मतलाहड़, जवाली, कांगड़ा)
  13. लांस नायक पदम सिंह (राधा देवी गांव भेरवी, इंदौरा, नूरपुर, कांगड़ा)
  14. ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह (इसरी देवी गांव लोअर सुनेहत डाकघर चुधरेड़, देहरा, कांगड़ा)
  15.  ग्रेनेडियर योगिंद्र सिंह (कमलेश देवी अंब पठियार, ज्वालामुखी, कांगड़ा)
  16.  कैप्टन दीपक गुलेरिया (पूनम गुलेरिया, मंडी जिला निवासी)
  17. नायब सूबेदार खेम चंद राणा (प्रोमिला देवी गांव टांडु, मंडी)
  18. हवलदार कृष्ण चंद (धनी देवी हाउस नंबर 194/12 महोला रामनगर, मंडी)
  19. नायक स्वर्ण कुमार (कांता देवी गांव हवानी, रिवालसर, मंडी)
  20. सिपाही टेक सिंह (वीना देवी गांव सयाना,  डाकघर धावन, मंडी)
  21. सिपाही राजेश कुमार चौहान (हेमलता, धनोटू, सुंदरनगर, मंडी)
  22. सिपाही नरेश कुमार (सत्या देवी गांव धनेश्वरी डाकघर कलाहोड़, मंडी)
  23. सिपाही हीरा सिंह (निर्मला देवी गांव जाल डाकघर पध्यून, मंडी)
  24. ग्रेनेडियर पूर्ण चंद (निर्मला देवी गांव दरन जहल डाकघर नंदी, मंडी)
  25. नायक मेहर सिंह (राजा देवी गांव गगल डाकघर बंजलग, मंडी)
  26. लांस नायक अशोक कुमार (सरला देवी पयरी, मंडी)
  27. हवलदार कश्मीर सिंह (सवीना कुमारी गांव ऊहल, हमीरपुर)
  28. हवलदार राजकुमार (शकुंतला देवी गांव बगलु डाकघर ककड़, हमीरपुर)
  29. हवलदार स्वामी दास चंदेल (किरण चंदेल गांव समलेहड़ा, डाकघर बलवारा, हमीरपुर)
  30. सिपाही राकेश कुमार (लीला देवी गांव कच्च पलाहीं चाकघर बंगड़ा, हमीरपुर)
  31. रायफलमैन प्रवीण कुमार (किरण कुमारी सुन्हानी कुलेहड़ा, हमीरपुर)
  32.  सिपाही सुनील कुमार (सीता राम गांव तनयान्कड़ डाकघर अमरोह, हमीरपुर)
  33. रायफलमैन दीप चंद (कांता देवी, बरोटी, हमीरपुर)
  34. हवलदार उधम सिंह (निर्मला देवी गांव छैहड़ी, घुमारवीं बिलासपुर)
  35. नायक मंगल सिंह (कौशल्या देवी गांव कोठी डाकघर कोसरियां, झंडूत्ता, बिलासपुर)
  36.  रायफलमैन विजय पाल (प्रोमिला कुमारी गांव पट्टा, तहसील घुमारवीं, बिलासपुर)
  37. हवलदार राजकुमार (रक्षा देवी गांव मढौण, मोरसिंघी घुमारवीं, बिलासपुर)
  38. नायक अश्वनी कुमार (सुमन गांव जेजवीं, झंडूत्ता, बिलासपुर
  39. हवलदार प्यार सिंह (सुरेश कुमारी, गांव खतेहर, झंडूत्ता, बिलासपुर)
  40. नायक मस्त राम (व्यासा देवी गांव डोहक, घुमारवीं, बिलासपुर)
  41. ग्रेनेडियर यशवंत सिंह (विमला देवी गांव केवाली खदरला रोहड़ू, शिमला)
  42. रायफलमैन श्याम सिंह (नंद राम गांव करेला, नेरवा चौपाल, शिमला)
  43. ग्रेनेडियर नरेश कुमार (शकुंतला देवी गांव मूल भज्जी जिला शिमला)
  44. ग्रेनेडियर अनंत राम (केशु देवी, भराड़ा, सुन्नी, शिमला)
  45. कैप्टन अमोल कालिया (एसपी शर्मा, कैप्टन अमोल सदन नया नंगल, ऊना)
  46. रायफलमैन मनोहर लाल (ओमप्रकाश राणा गांव कुठार बीत, हरोली, ऊना)
  47. सिपाही धर्मेंद्र सिंह (नरपत राम गांव बुघर रामपुर, कसौली, सोलन)
  48. रायफलमैन प्रदीप कुमार (जगन्नाथ गांव पंडल बड़ोखरी, नालागढ़, सोलन)
  49. रायफलमैन कुलविंदर सिंह (मालो देवी यहवाला गिरीनगर, पांवटा, सिरमौर)
  50. सिपाही खेम राज (मुंशी राम गांव गोला तहसील भटियात, चंबा)
  51. हवलदार डोला राम (प्रेमी देवी गांव सकरोली डाकघर निथर, कुल्लू)
  52. रायफलमैन कल्याण सिंह (शीला देवी गांव व हलाण जिला सिरमौर)
इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में पुरानी पेंशन के वादों पर नई सरकार बनाएगी कांग्रेस? इन अन्य मुद्दों पर भी मांग रही वोट

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Kargil Vijay Diwas 25th anniversary

Join WhatsApp

Join Now