Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ 22 जून को भाजपा का उग्र प्रदर्शन

Published on: 20 June 2024
Himachal: प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ 22 जून को भाजपा का उग्र प्रदर्शन

शिमला |
Himachal News: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बिलासपुर में हुई घटना को हिमाचल प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली करार दिया है। दिनदहाड़े गोलियां चलना और एक व्यक्ति का घायल होना कांग्रेस सरकार पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। इस घटना के विरोध में 22 जून 2024 को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में एक उग्र प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के सभी नेता उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था बेकाबू हो चुकी है, जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। प्रदेश के 12 जिलों और 68 विधानसभा क्षेत्रों में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। हम किसी भी वर्ग की बात करें, वह अपने आप को प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर में उग्र प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसके माध्यम से हम प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएंगे।”

भाजपा विधायक जे आर कटवाल ने कहा, “जिस प्रकार से आज बिलासपुर में गोलियां चली हैं, उससे साफ दिखता है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था डगमगा गई है। इसको लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री को जनता को जवाब देना होगा।”

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now