साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Chamba Marriage Accident: देखिए, शादी समारोह के दौरान चल रहा था नाच-गाना और अचानक भरभरा कर गिर गई छत..!

Chamba Marriage Accident: देखिए, शादी समारोह के दौरान चल रहा था नाच-गाना और अचानक भरभरा कर गिर गई छत..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Chamba Marriage Accident Viral Video: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शादी आयोजन में आंगन में नृत्य-संगीत चल रहा था, तभी अचानक एक मकान की छत ध्वस्त हो गई। उस छत पर लगभग तीस महिलाएं बैठी हुई थीं, जो सभी नीचे गिर गईं। इस दुर्घटना में 29 महिलाएं घायल हो गईं।

यह घटना चुराह उपमंडल के अंतर्गत जुंगरा पंचायत के शहवा गांव में हुई। अचानक हुई इस घटना ने उत्सव के आनंद को गहरे दुःख में बदल दिया। स्थानीय निवासी इस हादसे से व्यथित हैं। घायलों को तत्काल तीसा स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।

छत अधिक भार सहन नहीं कर पाई
घटनास्थल का मकान मिट्टी के परंपरागत तरीके से बना हुआ था। समारोह में उपस्थित लोगों की अधिक संख्या के भार को वह सहन नहीं कर पाया, जिसके परिणामस्वरूप छत टूटकर गिर गई। तीन गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए चंबा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को आलू परोसने पर होगी कार्रवाई..!

मिली जानकारी मुताबिक तीसा सिविल अस्पताल में सभी 29 घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है तथा उन पर चिकित्सकों की सतत निगरानी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। चंबा के उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करके घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Join WhatsApp

Join Now