Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HRTC Mobility Card: मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ किया

HRTC Mobility Card: मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ किया

HRTC Mobility Card: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैशलेस यात्रा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा का शुभारंभ किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के अलावा अब यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (HRTC Mobility Card) के जरिये भी किराए का भुगतान कर सकंेगे। इस कार्ड के माध्यम से यात्री देशभर में कई तरह की सेवाओं का कैशलेस तरीके से लाभ उठा पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम देश का पहला ऐसा राज्य परिवहन उपक्रम है जिसने इस सुविधा की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी और परिवहन को कारगर बनाने व यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के जरिए दिल्ली मेट्रो, दिल्ली परिवहन निगम, हरियाणा रोडवेज, पश्चिमी मुंबई की बसों में यात्रा की जा सकेगी। वहीं एचआरटीसी की बसों में भी इस कार्ड से कैशलेस भुगतान किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी में व्यापक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाकर संचालित करने के लिए तकनीक को एकीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के सुदृढ़ीकरण से प्रदेश के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के लिए इंटरनेट की सुविधा की आवश्यकता नहीं होगी जिससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे लोग भी इस सुविधा से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्ड 100 रुपये के भुगतान पर जारी किया जाएगा और इसके बाद लोग बस काउंटर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से इसका टॉप-अप रिचार्ज करवा सकेंगे।

HRTC Mobility Card छह माह की अवधि लॉन्च 

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड छह माह की अवधि में इस कार्ड को लॉन्च करने के हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों को पछाड़ते हुए एचआरटीसी ने अनुकरणीय शुरूआत की है।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, सुरेश कुमार, नीरज नैयर, संजय रत्न, कैप्टन (सेवानिवृत्त) रंजीत सिंह, प्रधान सचिव परिवहन आर. डी. नजीम, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और अन्य गणमान्य इस मौके पर उपस्थित थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Latest NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in Hindihimachal news latestHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now